करंट लगने से युवक झुलसा
डबवाली। गांव भारूखेड़ा में टॉवर पर कार्य करते समय ठेके पर कार्यरत एक युवक करंट लगने से झुलस गया। उसे डबवाली के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरसा रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव खैरेकां निवासी केशव बिजली विभाग में ठेकेदार के माध्यम से कार्य करता है। गांव भारूखेड़ा में जीओ टॉवर को बिजली कनेक्शन देने का कार्य चल रहा था। जिसके लिए गांव चौटाला से परमिट भी लिया गया था, लेकिन अचानक बिजली की आपूर्ति हो जाने से टॉवर पर कार्य कर रहा 25 वर्षीय केशव करंट लगने से झुलस गया।