फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम तेल डालने को लेकर पंप पर विवाद, अधिकारियों ने किया नापतोल चैक

विज्ञापन
विज्ञापन
तेल कम डालने का आरोप, युवकों ने पंप पर किया हंगामा
विज्ञापन

ओढां। गांव नुहियांवाली में घुंकावाली रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर कम तेल डालने का आरोप लगाते हुए कुछ युवकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना के बाद ओढां पुलिस, नापतौल व खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद अधिकारियों ने लोगों के सामने पंप का तेल मापा। लेकिन तेल के माप भरे गए तो सही पाए गए। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

नुहियांवाली निवासी सुरेंद्र कुमार के मुताबिक वह पंप से 100 रुपये का पेट्रोल लेने गया था। आरोप है कि पंप का मीटर 30 रुपये का तेल बता रहा था। लेकिन बोतल में तेल नहीं डला। युवक का कहना है कि जब उसने इस बारे कारिंदे से पूछा तो उसने अपनी गलती मानने की बजाए उसके साथ बहसबाजी करते हुए तेल डालने से इंकार कर दिया। सूचना के बाद ग्राम सरपंच बाबू राम गेदर मौके पर पहुंचे। बात उस समय बढ़ गई जब पंप संचालक राजेश कुमार ने सरपंच को फोन पर अपने अधिकार में रहने की नसीहत दे दी। सरपंच ने कहा कि उपभोक्ता के पास ये अधिकार है कि वह इसकी जांच कर सकता है। जिसके बाद सरपंच ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक ऋषिकांत भाटिया, नापतौल विभाग से निरीक्षक हंसराज व जयपाल सिंह और इंडियन ऑयल के सेल्स ऑफिसर राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। जहां लोगों ने पंप संचालक पर कम तेल डालने के आरोप लगाए तो वहीं सरपंच ने पंप संचालक पर गलत व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि पंप संचालक का रवैया उचित नहीं है। अधिकारियों ने सभी के सामने डीजल व पेट्रोल की दोनों मशीनों से माप भरे तो वे सही पाए गए। सेल्स अधिकारी राजेश कुमार ने लोगों को बताया कि पेट्रोल पंपों पर नई मशीनें लगाई जा रही हैं। इसके बाद गड़बड़ी संबंधी कोई भी शिकायत नहीं आएगी।
विज्ञापन

बॉक्स
पंप पर तेल कम डालने की सूचना के बाद हम मौके पर गए थे। हमने दोनों मशीनों से तेल लेकर जांच की जिनका माप उचित पाया गया।
--हंसराज, निरीक्षक (नापतौल विभाग) ।
फोटो 37 पंप पर जांच करते अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें