फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में बदहवास मिली महिला, परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में बदहवास मिली महिला, परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

ओढां। गांव नुहियांवाली के खेतों में शनिवार अलसुबह एक महिला बदहवास स्थिति में मिली। महिला को ढाणी में रहने वाले लोगों ने आश्रय देते हुए आस-पड़ोस के गांवों में सूचना भिजवाई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे सकुशल पाकर राहत की सांस ली। परिजनों ने ढाणी वासियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

ढाणी निवासी डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि उसकी मां जब अलसुबह पशुओं को चारा डालने के लिए उठी तो पाया कि एक महिला ढाणी के निकट बैठी थी। जब उससे पूछा गया तो उसने कोई भी उत्तर नहीं दिया। जिसके बाद ढाणी के लोगों ने महिला की देखभाल करते हुए उसे आश्रय दिया। महिला द्वारा कोई उचित पता न दिए जाने के चलते ढाणी वासियों ने इसकी सूचना गांव के अलावा साथ लगते गांव बनवाला, राजपुरा व रत्ताखेड़ा में दी। जिसके बाद गांव रत्ताखेड़ा से महिला की पहचान हुई तो परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक न होने के चलते उसका उपचार चल रहा है। शनिवार अलसुबह वह अचानक घर से चली गई जिसकेे बाद उन्होंने उसकी आस-पड़ोस के अनेक गांवों में तलाश की। इस कार्य पर परिजनों ने ढाणीवासियों का मदद के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें