फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान पर हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदनलाल खोथ पर बुधवार की रात्रि को कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देखकर हमलावर युवक मौके से भागने में कामयाब हो गए। सिर में गंभीर चोटें होने के कारण अभी तक ब्यान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूल रूप गांव अरनियांवाली व हाल निवासी बस स्टेंड सवेरा वाली गली मदनलाल खोथ रोडवेज विभाग में कार्यरत हैं और वे पिछले काफी समय से सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान हैं। सर्व कर्मचारी संघ के प्रेस सचिव राजेश भाकर ने बताया कि रात्रि को मदनलाल खोथ बस स्टेंड के निकट सवेरा वाली गली में कमरे पर सोए हुए थे। रात्रि करीब 11 बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। जब मदनलाल ने दरवाजा खोला तो अचानक बाहर खड़े दो युवकों में से एक ने उसके सिर में किसी भारी वस्तु से वार कर दिया। जिससे मदनलाल लहूलुहान होकर गिर गए। उनके शोर मचाने पर युवक मौके से भाग गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने आकर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। मदनलाल के होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा की हमलावर कौन थे और उन पर हमला क्यों किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें