फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर चस्पा करने के बाद भी आरोपी की नहीं हो सकी पहचान तो पुलिस ने शहर में करवाई मुनादी

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टर चस्पाने के बाद भी आरोपी की नहीं हुई पहचान तो शहर में कराई मुनादी
विज्ञापन

सिरसा। दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी युवक का पता पुलिस तीन दिन बाद भी नहीं लगा सकी। पुलिस की टीमें शहर की गलियों व मोहल्लों में जाकर आरोपी की पहचान करने में जुटी हैं। बुधवार को पुलिस ने आरोपी के पोस्टर शहर की सड़कों पर चस्पा कर आम जनता से सहयोग मांगा था। वीरवार को पुलिस ने शहर में आरोपी युवक के संबंध में मुनादी करवाई।
विज्ञापन

डीएसपी रविंद्र सिंवर का कहना है कि आरोपी के बड़े फ्लैक्स शहर के मुख्य मार्गों पर लगाए जाएंगे ताकि जल्द से जल्द आरोपी की पहचान हो सके। मुनादी के जरिए जनता को सचेत रहने को भी कहा जा रहा है। गौरतलब है कि 25 जुलाई को कंगनपुर रोड क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची को एक युवक उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी युवक की फोटो कैद हो गई। इस घटना से एक दिन पहले ऑटो मार्केट क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची को एक युवक उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। दोनों घटनाओं को लेकर शहरवासियों में काफी रोष है। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने आरोपी को जल्द गिरफ्त में लेने को लेकर पूरी ताकत झोंक रखी है। शुक्रवार तक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी तो पुलिस उसपर ईनाम घोषित करने पर विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें