फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतकाल की एवज में दो हजार की रिश्वत लेते पटवारी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
इंतकाल की एवज में दो हजार की रिश्वत लेते पटवारी काबू
विज्ञापन

सिरसा। स्थानीय पटवार भवन में इंतकाल की एवज में दो हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों काबू किया है। इसके बाद विजिलेंस टीम पटवारी को अपने कार्यालय में ले गए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता गांव फग्गु निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। कुछ समय पूर्व उसके पिता की मौत हो गई थी। उसने अपनी जमीन का इंतकाल करवाना था। जिसके लिए वह कुछ दिनों से पटवारी के पास चक्कर काट रहा था। पटवारी हरबंस पहले तो आनाकानी करता रहा, लेकिन बाद में इंतकाल की एवज में उसने दो हजार रुपये की मांग की। उसने इसकी शिकायत विजिलेंस के अधिकारियों से की। शिकायत के आधार पर विजिलेंस इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने एक टीम गठित कर शिकायतकर्ता को 2 हजार के 500-500 के रंग लगे नोट थमा दिए। पैसे देने के लिए वीरवार की दोपहर का समय निर्धारित किया गया। दोपहर को पटवार भवन में जब गुरप्रीत ने पटवारी हरबंस को पैसे थमाए तो विजिलेंस टीम ने तुरंत छापामारी कर उसे 2 हजार रुपये की राशि सहित काबू कर लिया। टीम सदस्यों ने जब पटवारी के हाथ धुलवाए तो वे लाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें