फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों की करतूत से घंटों सिरसा में खड़ी ही हरियाणा एक्सप्रेस, हजारों यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक ट्रैक की वायर चोरी कर ले गए चोर, दो घंटे 40 मिनट तक बाधित रहा रेलवे ट्रैक
विज्ञापन

सिरसा। चोर कोटली के पास रेलवे ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन को लेकर बिछाई गई इलेक्ट्रिक वायर काटकर ले गए। जिससे इलेक्ट्रिक वायर का काफी हिस्सा रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इससे सिरसा से दिल्ली जाने वाली हरियाणा एक्सप्रेस वीरवार सुबह अपने निर्धारित समय से दो घंटे 40 मिनट लेट चली। ट्रेन लेट चलने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
अधिकांश यात्रियों ने रेलवे ट्रैक बहाल होने का इंतजार नहीं किया और अन्य साधनों से अपने निर्धारित स्थान की ओर रवाना हो गए। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि उन्हें बुधवार देर रात कोटली के पास रेलवे ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन के लिए डाली गई वायर गिरी पड़ी होने की सूचना मिली थी। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर सिरसा से दिल्ली की जाने वाली हरियाणा एक्सप्रेस को स्टेशन पर रोक लिया गया। इसके बाद रेलवे व आरपीएफ अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेलवे इंजीनियरों ने ट्रैक से इलेक्ट्रिक वायर हटाने का काम शुरू किया। सुबह करीब छह बजे रेलवे ट्रैक सुरक्षित घोषित होने के बाद हरियाणा एक्सप्रेस छह बजकर दस मिनट पर सिरसा से रवाना हुई। हरियाणा एक्सप्रेस सिरसा से दिल्ली के लिए तड़के साढ़े तीन बजे रवाना होती है।
विज्ञापन

एक हजार से अधिक यात्री थे सवार
हरियाणा एक्सप्रेस सिरसा स्टेशन से तड़के साढे़ तीन बजे सिरसा से दिल्ली के लिए रवाना होती है। सिरसा से हर रोज करीब डेढ़ सौ से 200 यात्री इस ट्रेन में सफर करके दिल्ली जाते हैं। वीरवार को यात्रियों की संख्या करीब एक हजार से अधिक थी। जीआरपी में तैनात एएसआई चिरंजीलाल अपने पुत्र हार्दिक को स्टेशन पर छोड़ने आए थे। हार्दिक ने किसी काम से दिल्ली जाना था। चिरंजीलाल का कहना है कि सुबह जब वह अपने पुत्र को स्टेशन पर छोड़ने आया तो पूरा स्टेशन यात्रियों से भरा पड़ा था। यात्रियों में प्रवासी लोगों की संख्या ज्यादा थी। टिकट खिड़की पर लंबी लाइन लगी हुई थी। ट्रेन के बीस डिब्बों में से 15 डिब्बों में यात्रियों भरे पड़े थे।
यात्रियों ने वापस की टिकटें
ट्रेन लेट होने के कारण सैकड़ों यात्रियों ने अपनी टिकटें वापस कर दी। रेलवे सूत्रों के अनुसार तीस रुपये काटकर यात्रियों को शेष राशि लौटा दी गई। रेलवे नियम के तहत ट्रेन यदि साढ़े तीन घंटे लेट होती है तो यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा वापिस किया जाता है, लेकनि हरियाणा एक्सप्रेस दो घंटे 40 मिनट लेट हुई जिस वजह से यात्रियों को अपना पूरा पैसा वापिस नहीं मिल सका। स्टेशन मास्टर से यात्रियों की संख्या का आंकड़ा मांगा गया तो उन्होंने ये कहते हुए देने से इंकार कर दिया कि ये रेलवे का अंदरुनी मामला है।
वर्जन
कोटली के पास शरारती तत्व इलेक्ट्रिक वायर चोरी करने की आरपीएफ ने रेलवे अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर जांच की तो करीब 180 फुट वायर गायब मिली। शुरूआती तौर पर पता चला है कि अज्ञात लोग इलेक्ट्रिक ट्रैक के खंभे पर चढ़े और कटर से वायर काटकर चोरी कर ले गए। चोरीशुदा वायर की कीमत लाखों में है। ट्रैक बिछाने का ठेका मुंबई की एक कंपनी के पास है। शुरूआती तौर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एस मलिक, प्रभारी आरपीएफ सिरसा।
कोटली के पास रेलवे ट्रैक पर इलेक्ट्रिक वायर गिरी पड़ी होने के कारण हरियाणा एक्सप्रेस को सिरसा स्टेशन पर रोका लिया गया। यात्रियों की सुरक्षा रेलवे के लिए सबसे अहम होती है। इसलिए ट्रैक सुरक्षित होने तक हरियाणा एक्सप्रेस स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन दो घंटे 40 मिनट देरी से चली। इलेक्ट्रिक वायर तोड़ी गई है या चुराई गई है इसका पता आरपीएफ की जांच में साफ होगा।
निहाल सिंह, स्टेशन मास्टर।
फोटो नंबर 14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें