फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 ग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। थाना शहर सिरसा पुलिस टीम ने गश्त के दौरान शहर सिरसा ओवरब्रिज क्षेत्र से एक युवक को 40 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गये युवक की पहचान राहुल कुमार निवासी गली नंबर 4 कीर्तिनगर के रूप में हुई है। ये जानकारी शहर थाना प्रभारी जय भगवान ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना शहर सिरसा के सहायक उप निरीक्षक बलवान सिंह चौकी प्रभारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त के दौरान रेलवे ओवरब्रिज के नजदीक टीवीएस एजेंसी क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, तो शक के बिनाह पर पुलिस टीम ने युवक को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
वही एक अन्य घटना में सदर थाना सिरसा पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को काबू कर उसके कब्जा से 3 ग्राम 15 मिली ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गये युवक की पहचान सोनू कुमार निवासी माधोसिंघाना के रुप में हुई है । पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ सदर थाना सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है। सदर थाना सिरसा की पुलिस टीम ने उपरोक्त आरोपी को गांव माधोसिंघाना क्षेत्र से काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 03 शहर थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें