अमर उजाला ब्यूरो
ऐलनाबाद। गांव नीमला के राजकीय मिडल स्कूल में शनिवार रात्रि चोरी हो गई। चोरों ने स्कूल की कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर पूरा कंप्यूटर सैट, जिसमें एलसीडी, की बोर्ड, यूपीएस आदि पर हाथ साफ कर लिया। वहीं लैब में लगे एजुसेट व प्रिंटर सुरक्षित हैं। स्कूल अध्यापक मांगेराम ने पुलिस को शिकायत दी है।
अध्यापक मांगे राम ने बताया कि वे लोग शनिवार स्कूल में ताला लगाकर गए थे। रविवार को सफाई कर्मचारी स्कूल में सफाई करने के लिए आया तो उसने कंप्यूटर लैब का ताला टूटा हुआ देखा। जिसके बाद उसने इसकी सूचना उन्हें दी। मौके पर जाकर देखा तो लैब से सामान गायब था। वहीं दूसरा सामान सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि स्कूल में किसी प्रकार के सीसीटीवी की व्यवस्था नहीं है। वहीं स्कूल में चौकीदार का पद भी एक वर्ष से खाली है। एक वर्ष पहले चौकीदार की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद स्कूल की ओर से चौकीदार रखने के लिए विभाग को पत्र लिखा था। जिसके जवाब में विभाग ने चौकीदार रखने से मना कर दिया।