फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली गोलियां व हिरोईन समेत दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे की गोलियाें और हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

कालांवाली। सीआईए डबवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को गांव कालांवाली क्षेत्र से काबू कर उसके कब्जे से 200 नशे की प्रतिबंधित गोलियां बरामद की है। आरोपी की पहचान दलजीत सिंह निवासी गांव माखा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कांलावाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीआईए डबवाली की टीम गश्त के दौरान कालांवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा तो शक के बिनाह पर उक्त व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से नशे की 200 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई है। इसी तरह कांलावाली थाना के अंतर्गत आने वाली सिंघपुरा चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान गांव दादू क्षेत्र से एक व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जा से करीब 7.5 ग्राम हेरोईन बरामद की है। आरोपी की पहचान कुलविंद्र सिंह निवासी गांव तिलोकेवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कांलावाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। सिंघपुरा चौकी पुलिस गांव दादू में गश्त के दौरान वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान संदिग्धावस्था में बाइक पर आ रहे कुलविंद्र सिंह को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से करीब 7.5 ग्राम हेरोईन हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें