फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैटरिंग करते वक्त हाइवोल्टेज तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शटरिंग करते वक्त हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। क्षेत्र के गांव बाजेकां में शुक्रवार की सुबह मकान की दूसरी मंजिल पर शटरिंग करते वक्त हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। घटना के बाद बाबत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बाजेकां निवासी करीब 25 वर्षीय प्रभु पुत्र मदनलाल, जोकि चिनाई का काम करता था। गांव में ही रिश्तेदारी में मामा लगने वाले चिमनदास के यहां मकान निर्माण कार्य चल रहा था। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे मकान की दूसरी मंजिल पर शैटरिंग का काम चल रहा था। प्रभु दूसरी मंजिल पर खड़ा होकर नीचे से मजदूर द्वारा पकड़ाई गई गार्डर को ऊपर लेकर जा रहा था। इसी दौरान गार्डर मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की तारों से टकरा गई, जिससे वह बेसुध होकर छत से नीचे आ गिरा। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की करीब एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें