फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी पंचकूला के नेतृत्व में आई टीम ने किया डेरा सच्चा सौदा का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
डेरा सच्चा सौदा प्रकरण के सिलसिले में सोमवार को पंचूकला के डीसीपी मनवीर सिंह व एसआईटी इंचार्ज मुकेश मलहोत्रा दलबल के साथ डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय पहुंचे। इससे पहले अधिकारियों ने सिरसा सदर थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

सिरसा एसआईटी प्रभारी डीएसपी अजय शर्मा को लेकर डीसीपी मनवीर सिंह अपनी टीम के साथ डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय रवाना हुए। एसआईटी ने डेरा मुख्यालय का निरीक्षण कर मामले से जुडे़ कुछ साक्ष्य जुटाए। डीसीपी पंचकूला ने साध्वी से बलात्कार के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गुफा का जायजा लिया। करीब 40 मिनट तक सभी अधिकारी डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में रहे और बाद में सिरसा से पंचकूला की ओर रवाना हो गए। सूत्रों के अनुसार पंचकूला डीसीपी मनवीर का डेरा सच्चा सौदा प्रकरण को लेकर पंचकूला में हुई हिंसा के बाद डेरा मुख्यालय आना नहीं हुआ था। इसलिए वे एसआईटी के साथ डेरा सच्चा सौदा का निरीक्षण करने पहली बार यहां पहुंचे। उन्होंने डेरा सच्चा सौदा में जाकर डेरा मुखी की गुफा, पंडाल, यहां स्थापित संस्थान और वहां जारी गतिविधियों का जायजा लिया। मामले से जुडे़ कुछ जरूरी साक्ष्य जुटाए। टीम के डेरा पहुंचने पर ऐसा लग रहा था कि वो डेरा चेयरपर्सन विपसना इंसां से पूछताछ करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। डेरा प्रबंध कमेटी के किसी भी पदाधिकारी से कोई बातचीत डीसीपी पंचकूला और एसआईटी ने नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें