फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेश का दावा यूपी में थर्मल प्लांट और नहर का काम शुरू करने के लिए इक्ट्ठा करना था पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्मल सहित दोस्त ठेकेदार नरेश सहित करीब आठ को भेजा नोटिस
विज्ञापन

सिरसा। बीते दिन मंगलवार को मानसा के गांव भैणीवाला के पास नाका लगाकर गाड़ी से बरामद करीब तीन करोड़ की राशि के मामले में बठिंडा के आयकर विभाग ने गांव संतनगर के निर्मल सिंह सहित गांव रामपुर थेड़ी के उसके दोस्त ठेकेदार नरेश को नोटिस जारी कर दिया है। नरेश उसके साथ ठेकेदार ने नोटिस का जवाब देनेे के लिए और अपने आय के कागजात बठिंडा आयकर विभाग को सुपुर्द करने की तैयारी कर ली है। नरेश, निर्मल सिंह करीब सात, आठ लोगों को बुधवार नोटिस पहुंच गए है।
रानियां खंड के गांव रामपुर थेडी का युवा ठेकेदार नरेश पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ठेकेदारी के लिए टेंडर लेता है। नरेश डेरा प्रेमी हैं और उनका परिवार करीब 50 सालों से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है। नरेश की निर्मल सिंह के साथ खासी दोस्ती है। निर्मल सिंह ने बीते दिन मानसा पुलिस के समक्ष दावा किया था कि यह पैसा उसका नहीं बल्कि उसके दोस्त ठेकेदार नरेश का है। ऐसे में बीते दिन ही मानसा पुलिस ने नरेश से संपर्क किया था और नरेश ने बठिंडा आयकर विभाग और मानसा पुलिस के समक्ष यह पैसा अपने साथ करीब आठ दोस्तों के होने का दावा किया था। बुधवार को ठेकेदार नरेश ने बातचीत करते हुए दावा किया कि उतर प्रदेश में थर्मल प्लांट और नहर का टेंडर भरा हैं और उसका काम शुरू करना था। बैंक गारंटी के तौर पर उसने और करीब आठ दोस्तों ने यह पैसा इकट्ठा किया हुआ था। यह पैसा यूपी लेकर जाना था। लेकिन निर्मल सिंह कुछ दिनों से अपने सुसराल में चला गया और गाड़ी लेकर घूमता रहा। उसका कहना है कि वह डेरा प्रेमी अवश्य है कि लेकिन इसका 11 जनवरी को डेरा प्रमुख के खिलाफ चल रहे केस से कोई लेना देना नहीं है। उनके पास आय के पर्याप्त दस्तावेज भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्मल सिंह के पास करीब 15 एकड़ जमीन
निर्मल सिंह के पास करीब 15 एकड़ पैतृक जमीन है। वह खेती करता है। पिछले 50 सालों से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है। निर्मल के पिता लंगर हाल में प्रमुख थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें