फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के पास आए युवक की ट्रेक्टर के नीचे दबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहन के पास आए युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत
विज्ञापन

ट्रैक्टर का पार्ट्स टूटने से हुई दुर्घटना
ओढां। बडागुढ़ा क्षेत्र के गांव भंगू में बडागुढ़ा रोड पर घटित हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर सवार तीन लोगों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बचेर निवासी संदीप कुमार गांव भंगू में विवाहित अपनी बहन के पास आया हुआ था। बताया जा रहा है कि संदीप अपने भांजे सुखविंद्र और बुआ के लड़के सन्नी के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर साथ लगते गांव बडागुढ़ा में किसी कार्यवश गए हुए थे। तीनों लोग जब वापस आ रहे थे तेज रफ्तार ट्रैक्टर का अचानक अगले टायरों के एक हिस्से का पार्ट्स टूट गया, जिससे ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक संदीप की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि साथ बैठे दोनों व्यक्ति उछलकर दूर जा गिरे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल दोनों व्यक्तियों को अस्पताल भिजवाया। एएसआई कमल कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने इस दुर्घटना में घायल सुखविंद्र सिंह के बयान पर इत्तेफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया। मृतक का गांव बचेर में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें