फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ राशि को लेकर गांव अभोली में चली गोली, महिला सहित तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुआ राशि को लेकर हुए झगड़े में चली गोली, महिला समेत तीन घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रानियां। गांव अभोली में बुधवार रात ताश खेलने के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद के बाद वीरवार सुबह दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक ने देसी कट्टे से गोली चला दी। गोली के छर्रे लगने से एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। गोली चलने की सूचना मिलने पर डीएसपी हेड क्वार्टर रविंद्र सिंवर व रानियां थाना प्रभारी गोपाल राम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव अभोली निवासी चानन, लखा उर्फ लखवीर, शिवा, यूसुफ व जगरूप बुधवार देर रात तक ताश खेल रहे थे। इस दौरान पैसों को लेकर उनमें आपस में विवाद हो गया। वीरवार सुबह 11 बजे चानन, लखा उर्फ लखवीर व शिवा का युसुफ और जगरूप से सामना हो गया। दोनों पक्ष झगड़ा करने लगे। इसी बीच चानन ने देसी कट्टा निकाल लिया। कट्टा देखते ही युसुफ व जगरूप गली में भागने लगे तो पीछे से चानन ने गोली चला दी। गोली के छर्रे यूसुफ, जगरूप व गली में खड़ी एक महिला लक्ष्मी को लगे। गोली लगने से तीनों घायल हो गए। लोगों ने घायलों को रानियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए दाखिल करवाया। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी रविंद्र सिंवर व रानियां थाना प्रभारी गोपाल राम मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल के आसपास रहने वाले लोगों से घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
घायलों के बयान के आधार पर आरोपी चानन व उसके अन्य साथियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। ताश से जुआ खेलने के दौरान बुधवार रात दोनों पक्षों का विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते वीरवार सुबह दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया और आरोपी चानन ने देसी कट्टे से गोली चला दी। रानियां पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रविंद्र सिंवर, डीएसपी हेड क्वार्टर सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें