फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसानिया व राजपुरा साहनी में प्रशासन ने हटवाये पंचायती भूमि से अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने जसानिया और राजपुरा साहनी में हटवाए पंचायती भूमि से अवैध कब्जे
विज्ञापन

चोपटा। खंड के गांव राजपुरा साहनी व जसानिया में जिला प्रशासन की तरफ से पंचायती भूमि, जोहड़, फिरनी व गलियों पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया। इस दौरान बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट चौपटा बीडीपीओ ओमप्रकाश भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई संपन्न करवाई।
विज्ञापन

बीडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि जसानिया गांव के सरपंच की शिकायत थी कि सीएम घोषणा में मंजूर हुई गली का निर्माण कार्य करने में गांव के जोहड़ व फिरनी पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से बनछटियां व कूड़ा डाल रखा है। इस पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी के माध्यम से कूड़े व बनछटियों को हटवाया। इसके बाद राजपुरा साहनी में भी एक गली से अवैध कब्जा हटवाया गया। यहां पर गांव के सुरेंद्र ने गली में करीब चार-पांच फिट में अवैध रूप से कमरे, चारदीवारी व गेट का निर्माण कर रखा था। उक्त व्यक्ति ने अप्रैल 2018 में कब्जा कर लिया था। हालांकि उसे एक बार ग्राम पंचायत की शिकायत पर तत्कालीन बीडीपीओ ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। लेकिन कुछ रोज बाद ही रात्रि के समय कब्जाधारी ने निर्माण कार्य पूरा कर लिया था। इसके बाद गांव के ही एक व्यक्ति शिवशंकर सहारण ने सीएम विंडो लगाकर अवैध रूप से किए गए कब्जे को हटवाने की मांग की। इस सीएम विंडो पर कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन के आदेशों पर बुधवार दोपहर कब्जा हटवाने के लिए बीडीपीओ ओमप्रकाश पुलिस बल के साथ पहुंचे व जेसीबी के माध्यम से निर्माण किए गए कमरे, दीवार व गेट को तोड़ा। इस मौके पर बीडीपीओ कार्यालय की तरफ से राजबीर पटवारी, ग्राम सचिव विक्रम, गांव के सरपंच संदीप सहारण व पुलिस बल मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें