फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत गिरने से प्रवासी मजदूर दंपति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान की छत गिरने से दंपति की मौत
विज्ञापन

ओढां। थाना बडागुढ़ा क्षेत्र के गांव बुर्ज भंगू में बरसात के कारण मकान की छत गिरने से दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन

बिहार के समस्तीपुर निवासी कर्मजीत सिंह करीब 15 वर्षाें से गांव बुर्ज भंगू में रहकर सुनील नामक व्यक्ति की डेयरी पर मजदूरी करता था। बताया जा जा रहा है कि करीब दो वर्ष पूर्व उसकी शादी बिहार में रानी के साथ हुई थी जिसके बाद अपनी पत्नी को बुर्ज भंगू में ही ले आया था। दोनों पति पत्नी डेयरी में ही एक कच्चे कोठड़े में रहते थे। शुक्रवार देर सायं मौसम खराब होने की वजह से कर्मजीत अपनी पत्नी के साथ कोठेे के अंदर सोया हुआ था कि अचानक छत गिरने के कारण दोनों मलबे के नीचे दब गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर लोगों ने भागकर तुरंत मलबा हटाकर दंपति को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मृतक के परिजनों को सूचना दी। इस संबंध में पुलिस ने इत्तेफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें