फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई (भदोही)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उपरौठ गांव निवासी संतोष शर्मा 35 वर्ष की शुक्रवार रात लगभग 11 बजे करेंट लगने से मौत हो गई। युवक अपने घर पर ही बिजली का तार जोड़ रहा था।
विज्ञापन

बिजली से झुलसे युवक को तत्काल उसकी पत्नी पड़ोसी की बाइक पर बैठाकर सीएचसी औराई ले गई, जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। ज्ञात हो कि संतोष शर्मा शुक्रवार को दिन में अपने नए कमरे के उपलक्ष्य में पूजापाठ किया था। देर रात नए क्वार्टर में बिजली का तार जोड़ रहा था। तार में स्पार्किंग होने से बिजली की चपेट में आ गया। इससे बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई। संतोष औराई भदोही मार्ग पर एक दुकान में बाल बनाने का कार्य करता था। वह अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र छोड़ गया है। अचानक हुई मौत से पत्नी निर्मला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें