युवक से 40 ग्राम हेराइन बरामद, केस दर्ज
सिरसा। एसटीएफ सिरसा ने कीर्ति नगर सरकारी स्कूल के पास एक्टिवा स्कूटी सवार से 40 ग्राम हेरोइन बरामद की है। युवक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसटीएफ सिरसा को सूचना थी कि कोई युवक हेरोइन लेकर जा रहा है। कीर्तिनगर में पुलिस ने शक के आधार पर एक स्कूटी चालक को रोककर पूछताछ की। युवक ने अपना नाम सुधीर निवासी गंगोत्री स्कूल वाली गली, किर्ति नगर सिरसा बताया। युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 40 ग्राम हेरोईन/चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग थाना शहर, सिरसा में मुकदमा दर्ज करके सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है ।