जेई को क्लीन चिट, सरपंच के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
ओढां। बड़ागुढा खंड कार्यालय में तैनात जेई पृथ्वी राज को पोलिंग एजेंट की भूमिका निभाने के मामले में क्लीन चिट मिली है। तो वहीं रत्ताखेड़ा के सरपंच के खिलाफ गबन के आरोपों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
रत्ताखेड़ा निवासी सुरेश कुमार ने बड़ागुढ़ा खंड कार्यालय में तैनात जेई रत्ताखेड़ा निवासी पृथ्वी राज व घग्घर डिवीजन में लिपिक पद पर तैनात भजन लाल पर पंचायती चुनावों में पोलिंग एजेंट की भूमिका निभाने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों के अलावा सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। मामले की जांच डबवाली के तहसीलदार व तत्कालीन एसडीएम रानी नागर द्वारा की गई। जिसमें उक्त अधिकारियों ने रिपोर्ट दोनों कर्मचारियों के पक्ष में कर दी। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने इस शिकायत को सीएम विंडो पर लगाई तो उसमें भी लगाए गए आरोप साबित नहीं हुए। उसके बाद शिकायतकर्ता ने ये शिकायत जिला कष्ट निवारण समिति में लगाई। इस शिकायत की शनिवार को राज्य मंत्री कृ ष्ण बेदी ने सुनवाई करते हुए शिकायतकर्ता के सामने डीडीपीओ प्रीतपाल सिंह से पूरी जांच के बारे में पूछा। जिस पर डीडीपीओ ने मंत्री को अवगत करवाया कि शिकायतकर्ता द्वारा इस विषय में दोनों कर्मचारियों के खिलाफ काफी शिकायतें की जा चुकी है। जिनकी जांच 8 अधिकारियों द्वारा की गई। जिसमें दोनों कर्मचारियों पर कोई आरोप सिद्ध नहीं हुए। वहीं ,रत्ताखेड़ा के राजेश कुमार नामक व्यक्ति की शिकायत पर राज्य मंत्री ने रत्ताखेड़ा के सरपंच अनिल कालवा के खिलाफ उपायुक्त को 5 दिन में कार्रवाई करने के आदेश दिए। सरपंच पर आरोप है कि उसने सरकार द्वारा गांव के विकास कार्याें के लिए जारी की गई राशि को विकास कार्यां मेें न लगाकर गबन किया है।