फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक परेशानी के चलते छात्रा ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
पंजाब सीमा से सटे गांव मुसाहिवाला में एक छात्रा ने मंगलवार रात मानसिक परेशानी के चलते घर में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। सुबह परिवार के लोगों को घटना बारे पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव मुसाहिबवाला निवासी वीणा (14) पुत्री राणाराम गांव में ही स्थित स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। कई बार उससे पूछताछ की गई, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। मंगलवार रात्रि को उसने अपने ही घर में फंदा लगा लिया। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो वह बिस्तर पर नहीं मिली। इसके बाद कमरे में जाकर देखा तो वीणा फंदे पर झूल रही थी, जिसपर उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के काफी लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया और शव को उतरवाकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मुसाहिवाला में मानसिक परेशानी के चलते नौंवी कक्षा की छात्रा ने लगाया फंदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें