फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस गोवंश को लेकर बप्पां व नागोकी के किसान आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ओढां।
बडागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव बप्पां से नागोकी के मध्य बीती रात एक ट्रक चालक गोवंश उतारकर फरार हो गया। खेतों में घूम रहे गोवंश की सूचना पाकर दोनों गांवों के काफी किसान अपने-अपने खेतों में पहुंच गए। तनाव की सूचना पाकर थाना प्रभारी तरसेम लाल पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी अनुसार मंगलवार रात्रि अज्ञात ट्रक चालक बप्पां से नागोकी के मध्य सड़क किनारे करीब 40 गोवंश छोडक़र फरार हो गया। सुबह जब ग्रामीणों ने गोवंश को खेतों में देखा तो नागोकी में ये चर्चा फैली कि बप्पां के किसानों ने गोवंश को उनके गांव की तरफ हांक दिया है। तो वहीं बप्पां में नागोकी के किसानों की ओर से गोवंश हांकने की सूचना मिली। इस बात को लेकर दोनों गांवों के काफी किसान लाठी-डंडे लेकर अपने-अपने खेत की रखवाली के लिए पहुंच गए। इस मामले को लेकर दोनों गांवों के किसानों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले की सूचना पाकर बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी तरसेम लाल व दोनों गांवों के सरपंचों ने किसानों को शांत करते हुए समझाया कि ये गोवंश रात्रि के समय कोई चलते वाहन से फेंककर गया है। पुलिस ने मौका स्थल पर एक गाय व बछड़ा मृत पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी तरसेम लाल ने बताया कि करीब 40 गोवंश थे जिसमें से एक गाय व बछड़ा मृत पाया गया। उन्होंने बताया कि दोनों गांवों के किसानों को आधी-आधी संख्या में गोवंश बांटकर दे दिया है। इसके बाद किसान शांत हो गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने नागोकी के सरपंच बलवीर सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पशु क्रूरता एवं गो-संवर्धन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा जिला को कैटल फ्री करने का दावा किया जा रहा है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में लावारिस घूम रहे गोवंश प्रशासन के दावों के हवा निकाल रहा है। वहीं ये लावारिस गोवंश गांवों के आपसी भाईचारे पर भी विपरीत असर डाल रहा है।

लावारिस गोवंश के कारण बप्पां और नागोकी के किसान आमने-सामने
पुलिस ने दोनों गांवों को दिया आधी-आधी संख्या में गोवंश
अज्ञात ट्रक चालक रात में गांव में गोवंश छोड़कर हो गया फरार
एक गाय और एक बछड़ा मिला मृत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें