फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के 3000 प्रतिबंधित कैप्सूलों के साथ बाइक सवार युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। रानियां थाना पुलिस टीम ने गश्त के दौरान नजदीक बालासर मोड़ रानियां क्षेत्र से बाइक सवार एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से नशे के प्रतिबंधित तीन हजार कैप्सूल बरामद किये है। युवक की पहचान विकास निवासी डिघराला जिला चुरु राजस्थान के रुप में हुई है। इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रानियां थाना प्रभारी उप निरीक्षक मुकेश कुमारी ने बताया कि रानियां थाना के सहायक उप निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बालासर मोड़ रानियां क्षेत्र में गश्त कर रही थी । इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक पर सवार युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर भागने के कोशिश की तो पुलिस ने युवक को काबू कर उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से नशे के तीन हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए है। युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाकर कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें