फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया ससुराल पक्ष पर जबरदस्ती जहर पिलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने लगाया ससुराल पक्ष पर जबरदस्ती जहर पिलाने का आरोप
विज्ञापन

सिरसा। क्षेत्र के गांव सुचान निवासी एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने आरोपों को नकारा है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बवानीखेड़ा निवासी महिला ममता ने बताया कि उसकी शादी करीब 9 वर्ष पूर्व गांव सुचान निवासी सतबीर के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हैं। महिला ने बताया कि उसका पति ऑटो चलाता है। सप्ताह पूर्व उसके पति को ऑटो की किश्त भरनी थी। उसके पति ने उससे मायके से किस्त भरने के लिए रुपयों की मांग की। जिस पर उसने रुपये लाने से मना कर दिया। ससुराल पक्ष के लोग कई बार उससे रुपये मंगवा चुके हैं। 16 अगस्त को उसके पति व अन्य लोगों ने उसे पकड़कर बुरी तरह पीटा और घर से निकालने की धमकी दी। उसके रुपये देेने से मना करने की बात से गुस्सा होकर 18 अगस्त की सायं को उसके पति सतबीर, ससुर बानाराम, जेठ भीम सिंह ने उसे पकड़ लिया और उसकी सास सुंदर देवी व जेठानी बेबो ने उसके मुंह में जबरदस्ती कोई जहरीला पदार्थ डाल दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे छुड़वाया और मायका पक्ष के लोगों को सूचित कर अस्पताल में पहुंचाया। महिला की हालत अभी खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

वहीं महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने कुछ दिन पूर्व उसकी मां के किसी बात को लेकर लाठी मारी थी। इसी बात को लेकर उनमें झगड़ा भी हुआ। जब उसकी सास यहां आई तो उसने भी उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद से दोनों में अनबन चल रही थी। महिला ने खुद कोई कीड़ेमार दवा उन्हें डराने के लिए अपने ऊपर डाली थी। उन पर लगाए गये आरोप गलत हैं।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को मारपीट व जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिलाने की शिकायत दी है। केस दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। मामला घरेलु झगड़े का है।
-राजबाला, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें