फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद (सिरसा)।
विज्ञापन

शहर की हनुमानगढ़ रोड पर वर्कशॉप चलाने वाले एक मिस्त्री को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने का डर दिखाकर ब्लैकमेल करने के प्रयास में एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। इस मामले में दो महिलाओं सहित पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कि या है। पकड़े गए पांचों आरोपियों में दो लोग ऐलनाबाद और एक निकटवर्ती गांव का निवासी है, जबकि एक महिला ऐलनाबाद के एक गांव की निवासी तथा दूसरी महिला ऐलनाबाद के सटे राजस्थान के गांव मसीतां वाली की निवासी है। इन सभी को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।
शहर की हनुमानगढ़ रोड पर वर्कशॉप चलाने वाले मिस्त्री को शहर के वार्ड नंबर 12 में किराए का मकान लेकर रहने वाली एक महिला ने किसी काम के बहाने फोन करके घर बुलाया। पहले मिस्त्री ने इंकार कर दिया, लेकिन बार-बार बुलाने पर मिस्त्री उसके घर चला गया। उक्त महिला ने उसे अपने घर के सामने स्थित पड़ोसी के घर बैठने को कहा जहां उसे एक और महिला मिली। थोड़ी देर बाद फोन करके बुलाने वाली महिला भी वहां आ गई। दोनों ने उसे बातों में उलझा लिया। बातों-बातों में ही एक महिला ने इस मिस्त्री और दूसरी महिला को कमरे में बंद करके चली गई। कमरे में बंद महिला ने मिस्त्री को गलत काम करने के लिए कहा, लेकिन मिस्त्री के इंकार करने पर उक्त महिला ने उसे धमकाया कि यदि उसने उसके साथ गलत काम नहीं किया तो वह शोर मचाएगी और दुष्कर्म के झूठे केस में उसे फंसा देगी। इसी बीच कुछ युवक मौके पर आ गए और मिस्त्री का एक अन्य महिला के साथ वीडियो बनाने लगे। जब मिस्त्री ने उनसे ऐसा नहीं करने की गुहार की तो उन्होंने मिस्त्री से मारपीट करते हुए पहले 10 लाख और बाद में पांच लाख रुपयों की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने रुपये नहीं देने पर मिस्त्री को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकियां भी दीं। जब पीड़ित मिस्त्री ने रुपये नहीं होने की दुहाई देकर उनसे छोड़ देने की गुहार की तो उक्त लोगों ने उससे कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए और जल्द ही रुपयों का प्रबंध करने का कहकर छोड़ दिया। उसके बाद मिस्त्री के मोबाइल नंबरों पर बार-बार रुपयों के लिए फोन आने लगे। मिस्त्री ने कुछ दिनों तक तो उक्त लोगों को टाला, लेकिन जब बात हद से बाहर होने लगी तो उसने पुलिस को उक्त लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित मिस्त्री से शिकायत पाकर पांचों आरोपियों को ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में भादंसं की धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एेंठी गई एक लाख रुपये की राशि भी बरामद कर ली गई है। मामले की जांच एसआई राजेंद्र कुमार कर रहे है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों महिलाओं को सोमवार को ही अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है, जबकि अन्य तीनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना के अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें