फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी सिंगर हरमन सिधू अपने 4 साथियों सहित हेरोइन तस्करी में काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
हेरोइन तस्करी के आरोप में पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू पांच साथियों सहित काबू
विज्ञापन

जिला की सीआईए पुलिस ने नाके पर चेकिंग के दौरान होंडा सिटी कार से बरामद की हेरोइन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। जिला की सीआईए पुलिस ने इंस्पेक्टर दलेराम के नेतृत्व में नाके पर चेकिंग के दौरान होंडा सिटी कार सवार पांच तस्करों के कब्जे से 52.10 ग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान कार चालक रमणीक सिंह निवासी वार्ड नंबर-7 मानसा, पंजाबी गायक हरमन सिद्धू पुत्र गुरदेव सिंह वासी ख्याला कलां मानसा पंजाब, सुरजीत सिंह निवासी हुडा सेक्टर सिरसा, मनोज कुमार निवासी सेक्टर 19 सिरसा व अनुराग उर्फ अन्नू पुत्र अशोक कुमार निवासी परमार्थ कॉलोनी सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने सप्लायर समेत 6 लोगों के खिलाफ थाना डिंग मंडी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ सिरसा के उप निरीक्षक देशराज के नेतृत्व में एक पुलिस टीम नाकाबंदी के दौरान टोल प्लाजा भावदीन पर मौजूद थी। इसी दौरान डिंग की तरफ से एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार तेज रफ्तार से टोल प्लाजा की तरफ आई। शक होने पर सीआईए टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पांचों युवकों को कार सहित काबू कर लिया। शक की बिनाह पर कार की तलाशी ली तो कार के स्टेयरिंग के पास बने ग्लोब बॉक्स के अंदर से सफेद पॉलीथिन में 52.10 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि पांचों दिल्ली से हेरोइन लेकर पंजाब ले जा रहे थे।
विज्ञापन

फोटो: 05
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें