फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़ा नहर में कूदा, गोतोखोरों द्वारा तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी
विज्ञापन

डबवाली। प्रेम-प्रसंग के चलते एक प्रेमी जोड़े ने वीरवार को राज कनाल नहर में छलांग लगा दी। पुलिस और परिजनों द्वारा उनकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार गांव गंगा में स्थित केशव ढाणी निवासी 21 वर्षीय संजीव उर्फ सोनू का उसी ढाणी के पास मकान में रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते है। लड़के के परिजन इस शादी के लिए राजी थे, लेकिन युवती के घरवाले उनकी शादी को लेकर सहमत नहीं थे। इसलिए वे बुधवार रात्रि बाइक पर सवार होकर घर से भाग गए। वीरवार सुबह दोनों के परिजनों को उनके गायब होने का पता चला तो उन्होंने उनकी तलाश शुरू कर दी। परिजन जब राज कनाल की पटरी पर पहुंचे तो वहां से उन्हें संजीव उर्फ सोनू की बाइक खड़ी दिखाई दी। पास में ही दोनों की चप्पलें व युवती की चुनरी पड़ी मिली। यह देखते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने इस बावत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और नहर में गोताखोरों को बुलाकर दोनों की तलाश शुरू करवाई। समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस को राज कनाल नहर में युवक-युवती के कूदने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को बुलाकर दोनों की तलाश करवाई जा रही है।
विज्ञापन

-शैलेंद्र कुमार, चौटाला पुलिस चौकी प्रभारी।
फोटो: 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें