गन प्वाइंट पर दोधी से लूट का प्रयास
ओढां। गांव पन्नीवाला मोटा के निकट तीन बाइक सवार युवकों ने दोधी से लूटपाट की कोशिश की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
साहुवाला प्रथम निवासी दोधी उदयवीर सिंह के अनुसार वह रात्रि करीब आठ बजे पन्नीवाला मोटा से दूध उठाकर वापस साहुवाला प्रथम आ रहा था कि नेशनल हाईवे पर चढ़ते समय बाइक सवार तीन युवकों ने उसे हाथ देकर रोक लिया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता युवकोें ने उसकी कनपटी पर गन तानकर नकदी उनके हवाले करने की बात कही। बताया जा रहा है कि उसी समय सामने से आ रहे एक वाहन की लाइट पड़ने के चलते दोनों लुटेरे असफल होकर भाग गए। दोधी युवक ने लुटेरों में एक युवक को पहचान लिया जिसकी पहचान गांव सूबाखेड़ा निवासी हरप्रीत सिंह के रूप में बताई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब हो कि तीन माह के अंतराल में बडागुढ़ा थाना क्षेत्र में चार पेट्रोल पंपों पर लूटपाट हो चुकी है, लेकिन पुलिस अभी तक लुटेरों का सुराग तक नहीं लगा पाई।