15 ग्राम हेरोइन समेत दो तस्कर काबू
सिरसा। सिरसा पुलिस ने गश्त के दौरान नागरिक अस्पताल के नजदीक क्षेत्र से दो व्यक्तियों को 15 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। आरोपियों की पहचान अशोक कुमार निवासी गली नंबर 1 बेगू रोड़ सिरसा व सुरेश उर्फ बीटू निवासी जेजे कालोनी सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में केस दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस टीम के उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम चेकिंग के दौरान नागरिक अस्पताल के नजदीक क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से आ रहे दो व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त दोनों व्यक्तियों को काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गये व्यक्तियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और विस्तार से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगो के बारे में भी जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।