नायब तहसीलदार पर रिश्वत लेने का आरोप, वकीलों ने सस्पेंड रखा वर्क
चोपटा। चोपटा के नायब तहसीलदार पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर वीरवार को चोपटा के वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा। इस दौरान वकीलों ने नायब तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
वकील शमशेर सिंह ने बताया कि उनका एक क्लाइंट कागदाना गांव का रणजीत सिंह एक वसीयत पंजीकृत करवाने के लिए नायब तहसीलदार के समक्ष पेश हुआ तो नायब तहसीलदार जिले सिंह ने उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांगी। आरोप है कि वकील शमशेर सिंह एतराज जताने के लिए क्लांइट को साथ लेकर नायब तहसीलदार के कार्यालय में पहुंचा तो उससे नायब तहसीलदार ने उसें कार्यालय से बाहर जाने को कह दिया। इसके विरोध में वीरवार को वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा और नायब तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसेे हटाने की मांग की। इस मौके पर शमशेर सिंह, रमेश कस्वां, सुभाष पूनिया, सुरेंद्ी सिंह, संजय सिहाग, बाल किशन, राधेश्याम चाहर, विनोद, वीरभान करीर, आनंद, योगेश शर्मा उपस्थित थे।
मेरे ऊपर लगाया गया जा रहा आरोप बिलकुल झूठा है। चाहे इसकी जांच करवा ली जाए
जिले सिंह, नायब तहसीलदार चोपटा