14 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार
सिरसा। नशा तस्करों के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए सिरसा पुलिस ने डबवाली रोड क्षेत्र से एक युवक को 14 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया। आरोपी की पहचान मोनू निवासी राजीव नगर सिरसा के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ शहर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार सीआईए सिरसा पुलिस एसआई धर्मवीर के नेतृत्व में मंगलवार रात को डबवाली रोड क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान चतरगढ़ पट्टी रेलवे फाटक के पास पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके पास से 14 ग्राम हेरोइन मिली। युवक ने पुलिस को बताया कि उसका नाम मोनू है और वह राजीव नगर का रहने वाला है। बरामद हेरोइन की कीमत एक लाख 40 हजार रुपये है। बुधवार दोपहर आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी मोनू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
फोटो एक : पुलिस गिरफ्त में आरोपी तस्कर