फोटो सहित
अवैध पीजी चलाने वालों पर कार्रवाई, 3 पर केस
चंडीगढ़। 26 जनवरी के मद्देनजर बुधवार को चंडीगढ़ पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शहर की अलग-अलग थाना पुलिस ने रोको-टोको अभियान के तहत रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक स्पेशल चेकिंग की। इस अभियान के दौरान एएसपी साउथ निहारिका भट्ट और डीएसपी ईस्ट हरजीत कौर की अगुवाई में अपने-अपने एरिया में कजहेड़ी, सेक्टर-54, न्यू इंदिरा कालोनी, किशनगढ़, मौलीजागरां, सेक्टर-19 और अन्य एरिया में अभियान चलाकर चेकिंग की गई। इस दौरान अवैध तरीक से किरायेदारों को कमरा रेंट पर देना, वेरिफिकेशन नहीं होने वाले 119 लोगों को हिरासत में लेते हुए 50 वाहनों को कब्जे में लिया। संबंधित थाना पुलिस ने पीजी या किराये पर रहने वाले लोगों की जानकारी पुलिस को न देने पर डीसी के आदेशों की उल्लंघना करने पर 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।