फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार तीन युवकों ने मारपीट कर नकदी छीनी, दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा, ओढां।
पिछले कुछ समय से लूटपाट व छीना झपटी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। ताजा मामले के अनुसार गांव पन्नीवाला मोटा में बाइक सवार तीन युवकों ने नाथ समुदाय के एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर नकदी छीन ली। पीड़ित ने घटना की जानकारी सरपंच को दी तो पुलिस ने हरकत में आते हुए दो युवकों को काबू करने में सफलता हासिल कर ली।
पन्नीवाला मोटा निवासी बलदेव नाथ ने बताया कि शुक्रवार रात्रि वह बस से पन्नीवाला मोटा पुलिस नाका पर उतरकर पैदल ही अपने घर जा रहा था कि रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उसे घेर लिया। बलदेव नाथ के मुताबिक उन्होंने उससे पैसे निकालने के लिए कहा। जब उसने मना किया तो उन्हाेंने उसकी पिटाई शुरू कर दी और उसके बटुए में रखी 2220 रुपये की नकदी, मोबाइल और कुछ अन्य दस्तावेज छीन लिए। पीड़ित के मुताबिक उसी समय पन्नीवाला के कुछ लोगों ने उसे युवकों से छुड़वाया।
विज्ञापन

पीड़ित ने इसकी जानकारी शनिवार सुबह सरपंच सतवीर कस्वां को दी तो सरपंच पीड़ित को साथ लेकर थाने पहुंचा। इस मामले में पुलिस ने पन्नीवाला के दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेते हुए पीड़ित से पहचान करवाई तो उसने उक्त युवकों को ही आरोपी बताया। पुलिस ने आरोपियों से कुछ नकदी व दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी युवक ने कबूल किया है कि उसने दो अन्य युवकों से साथ मिलकर इस घटना को नशे की हालत में अंजाम दिया। गौरतलब हो कि कुछ दिन पूर्व गांव नुहियांवाली और बनवाला के मध्य भी दिनदहाड़े कार सवार युवकों ने एक कपड़ा विक्रेता से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जगदीश जोशी ने बताया कि पुलिस ने बलदेव नाथ से लूटपाट करने के आरोप में पन्नीवाला निवासी हरविन्द्र और प्रवीण तथा उनके एक रिश्तेदार सुनील निवासी बनावाली के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि बनावाली निवासी आरोपी सुनील की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें