ओढां। गांव जलालआना मे बीते 16 दिन पूर्व 2 पक्षों के बीच हुए विवाद में नामजद किए गए आरोपियों में से 2 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत मेें भेज दिया गया है।
काबू किए गए आरोपियों की पहचान कृष्ण उर्फ गौरा व गुरलाल सिंह के रूप में है। पुलिस ने बीती 10 मार्च को महिला परमजीत कौर के ब्यान पर घर में घुस कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में निक्का सिंह, गुरलाल सिंह, कृष्ण उर्फ गोरा, काली सिंह व गेजू सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। वहीं इस मारपीट में घायल कृष्ण उर्फ गोरा के ब्यान पर दूसरे पक्ष के रूपिंद्र सिंह, गुलाब सिंह, पिंद्र सिंह, बलजिंद्र सिंह व धर्मप्रीत सिंह सहित 5 लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था। वहीं एक सप्ताह पूर्व गांव सालमखेड़ा के निकट सड़क दुर्घटना में आरोपी ट्रक चालक राजकुमार निवासी बसौली को भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। इस दुर्घटना में कार सवार वृद्ध पिता-पुत्री की मौत हो गई थी।