फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केर व बाइक सवारों से भारी संख्या में नशीली गोलियां बरामद, महिला सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कार और बाइक सवारों से नशीली गोलियां बरामद, महिला सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर के नेतृत्व में प्रबल प्रहार अभियान के तहत सीआईए सिरसा पुलिस ने रात्रि गश्त व चेकिंग के दौरान गांव फूलकां क्षेत्र से कार सवार एक व्यक्ति से 105600 नशीली ट्रामाडोल गोलियां बरामद की है। वहीं सीआईए सिरसा व महिला थाना की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बेगू रोड से बाइक सवार दो लोगों से 3000 नशीली ट्रामाडोल की गोलियां बरामद की है। दोनों मामलों में सप्लायर समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
सीआईए स्टाफ सिरसा के सहायक उप निरीक्षक तरसेम सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव बाजेकां से फूलकां जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार जेन कार ने उनकी गाड़ी को क्रॉस किया। गाड़ी में काले पर्दे लगे होने और अंदर रखी गत्ते की पेटी पर शक होने पर सीआईए टीम ने गाड़ी का पीछा करके उसे रुकवा लिया। शक होने पर उन्होंने कार की तलाशी ली गई तो पिछली सीट पर 5 गत्ते की पेटी रखी दिखाई दी। इसमें कुल 528 डिब्बों से 105600 नशीली गोलियां ट्रामाडोल की बरामद हुई। आरोपी की पहचान रवि पुत्र नंद लाल निवासी नजदीक पुरानी कमेटी डिंग मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर 2 लोगों के खिलाफ थाना डिंग मंडी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स-
तीन हजार नशीली गोलियों के साथ दो गिरफ्तार
दूसरी घटना में सीआईए सिरसा व महिला थाना की सहायक उप निरीक्षक उर्मिला देवी की टीम ने गश्त के दौरान बेगू रोड से बाइक सवार एक व्यक्ति व महिला के कब्जे से 3000 नशीली ट्रामाडोल की गोलियां बरामद की है। आरोपी की पहचान महेंद्र पुत्र दलीप सिंह निवासी अली मोहमद व महिला की पहचान माया देवी पत्नी भंबर लाल निवासी इंद्रा कॉलोनी जोधपुर हाल किरायेदार शांति नगर बेगू रोड सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर सप्लायर समेत 3 लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। महिला थाना सिरसा की व सीआईए सिरसा की टीम गश्त के दौरान बेगू रोड सिरसा पर जा रही थी। इस दौरान शांति नगर की तरफ से मोटरसाइकिल आता हुआ दिखाया दिया। पुलिस टीम को देखकर बाइक सवार ने बाइक वापस मोड़ने की कोशिश की। टीम को बाइक सवार महिला व पुरुष पर शक होने के कारण उनकी तलाशी ली तो दोनों के बीच रखे काले रंग के पॉलीथिन लिफाफे में 15 डिब्बों में 3000 नशीली गोलियां मार्का ट्रामाडोल बरामद हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें