बस स्टैंड पर मिला शव
ओढां। गांव बीरूवाला में बस स्टैंड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान करीब 45 वर्षीय मलड़ी निवासी रणजीत सिंह के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। गांव बीरूवाला में वीरवार बड़ागुढ़ा पुलिस को शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पुत्र ने बताया कि उसका पिता पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चलने के कारण शराब का आदी था। इसी के चलते वह पड़ोस के गांवों में घूमता रहता था। एएसआई राजवीर ने बताया कि संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई दर्ज की गई है।