फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग से सस्पेंड दो अधिकारियों पर धोखाधड़ी केस

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग से सस्पेंड दो अधिकारियों पर धोखाधड़ी केस
विज्ञापन

सिरसा। खाद्य आपूर्ति विभाग से सस्पेंड किए गए दो अधिकारियों पर शहर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने उक्त कार्रवाई जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी अशोक बंसल की अनुशंसा पर की है।
विज्ञापन

जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि जिस समय राशन कार्डों को हरियाणा सरकार की ओर से ईपीडीएस पोर्टल पर ऑन लाइन करवाया गया था। उससे पहले एएफएसओ सिरसा के अधीन 9213 एएवाई कार्ड दर्ज थे। जिन पर सरकार की ओर से राशन जारी किया जाता था, लेकिन आठ मई 2018 तक इनकी संख्या बढ़कर 10224 हो गई, जोकि नियमानुसार गलत है। सिरसा केंद्र पर 1011 एएवाई कार्डों की संख्या में बढ़ोतरी हुई, जोकि नियमों के अनुसार उचित नहीं है। अचानक से हुई राशन कार्डों में बढ़ोत्तरी केटेगरी बदलकर राशन को खुर्द बुर्द करने की मंशा से की गई है। इन कार्डाें में बढ़ोतरी बारे कार्यालय की ओर से पत्र के माध्यम से आठ मई 2018 को निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता हरियाणा को सूचित किया गया था। पत्र पर कार्रवाई करते हुए निदेशक ने 15 मई 2018 को एएफएसओ जगतपाल व एएफएसओ नरेंद्र सरदाना के खिलाफ जांच कर आपराधिक मामला दर्ज करने के आदेश दिए। विभागीय जांच में दोनों अधिकारी दोषी पाए गए। जांच अधिकारी दाताराम का कहना है कि खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से दोनों अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए शिकायत आई थी। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें