फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी हाजिरी दिखाकर 36 हजार रुपये का किया गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी हाजिरी दिखाकर 36 हजार रुपये का किया गबन
विज्ञापन

डबवाली। विभिन्न गांवों में मनरेगा योजना के तहत करवाए जाने वाले विकास कार्यों में फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। रोजगार सहायक व मेट द्वारा मस्टरोल में मजदूरों की फर्जी उपस्थिति व हाजिरी दिखाकर पैसे गबन करने के मामले में दो कर्मचारियों गांव चौटाला निवासी सुनील व विजय कुमार पर केस दर्ज किया गया है। ये मामला खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी डबवाली की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मनरेगा योजना के तहत करवाए जाने वाले कार्यों में गांव चौटाला निवासी सुनील कुमार रोजगार सहायक तथा विजय कुमार मेट के तौर पर कार्यरत हैं। वर्ष 2017 में गांव चौटाला व आसपास के क्षेत्र में मनरेगा योजना के तहत कार्य करवाया गया था। जिसमें उक्त दोनों ने मस्टरोल में फर्जी नाम डालकर पैसा हड़प लिया। गांववासी दयाराम ने उक्त दोनों की शिकायत बीडीपीओ डबवाली को करते हुए आरोप लगाया कि उक्त दोनों कर्मचारियों ने आपस में मिलीभगत कर मस्टरोल में फर्जी नाम डालकर मजदूरों की हाजिरी दिखाते हैं और पैसा हड़प लेते हैं। दयाराम की शिकायत पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी वेदपाल सिंह ने स्वयं इस मामले की जांच की। जिसमें फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी वेदपाल सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी गई है। दोनों ने आपस में मिलीभगत कर मनरेगा के तहत धोखाधड़ी कर करीब 36 हजार रुपयों का गबन किया है। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी राज कुमार ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस ने बीडीपीओ डबवाली की शिकायत पर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें