फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे का ताला तोड़कर 2.50 लाख रुपये चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे का ताला तोड़कर 2.50 लाख रुपये चुराए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
मंडी डबवाली में जम्मू कश्मीर के निवासी एक व्यक्ति के कमरे से बठिंडा रोड डबवाली का ही निवासी एक युवक ताले तोड़कर करीब 2.50 लाख रुपये की नकदी चुराकर ले गया। सायं को जब व्यक्ति को पता चला तो पहले उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिसके बाद उसे युवक के बारे में पता चला, जिस पर उसने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से गांव बारी जहलान, जम्मू कश्मीर और हाल निवासी मंडी डबवाली मोहम्मद शैफी ने बताया कि वह पिछले काफी सालों से यहां कमरा किराए पर लेकर रहता है और अपना रोजगार चलाता है। उसने बताया कि उसने घर जाने के लिए कुछ समय से करीब 2.50 लाख रुपये जोड़कर रखे हुए थे। रविवार की सुबह वह काम पर गया हुआ था तभी पीछे से मंडी डबवाली में ही बठिंडा रोड पर रहने वाला एक व्यक्ति पीछे से उसके कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखी नकदी चुरा ली। कुछ देर बाद जब वह आया तो कमरे का ताला टूटा पड़ा था। आसपास के लोगों से पूछने पर घटना के बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें