फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता लैब टैक्निशियन का शव श्रीगंगानगर में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से लापता लैब टेक्नीशियन का शव श्रीगंगानगर में मिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ऐलनाबाद।
तीन दिन से लापता गांव बालासर निवासी विनोद का शव राजस्थान के श्रीगंगानगर से बरामद हुआ है।
ऐलनाबाद के नागरिक अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत गांव बालासर निवासी विनोद बेनीवाल (25) पुत्र जगदीश राय 31 जुलाई को सुबह अपने घर पर हनुमानगढ़ जाने का कहकर निकला था। इसी दिन सुबह नौ बजे ऐलनाबाद के शहीद ऊधम सिंह चौक में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वह हनुमानगढ़ जाने का कहते हुए वहां से निकल गया, लेकिन उसके बाद तीन दिन से विनोद का कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा था। विनोद के भाई राजेंद्र ने इस बात को लेकर ऐलनाबाद थाना में विनोद की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। इधर राजस्थान की श्रीगंगानगर पुलिस को शव मिलने की जानकारी के बाद ऐलनाबाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। वीरवार को विनोद के परिजनों ने श्रीगंगानगर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। यह शव विनोद का ही पाया गया।
पुलिस को हत्या की आशंका
श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र मेें नेतेवाला बाईपास पर मंगलवार सुबह करीब साढे़ सात बजे सिर कुचली एक युवक की लाश मिली। पुलिस को संदेह था कि युवक की किसी वाहन से सोमवार रात करीब एक या दो बजे सिर कुचल कर हत्या की गई है। श्रीगंगानगर सदर थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि नेतेवाला बाईपास पर निर्माणाधीन पुल के पास एक लाश पड़ी है। पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार, कोतवाल राहुल यादव, सदर थाना प्रभारी कुलदीप वालिया मौके पर पहुंचे। पुलिस के अलावा एमओवी शाखा और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर सबूत जुटाए। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या सोमवार रात करीब एक-दो बजे के बीच की गई थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से युवक के बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। युवक की उम्र करीब 28 वर्ष है। उसने नीली जींस और आसमानी शर्ट पहनी हुई है। मौके पर ही उसके जूते पडे़ मिले हैं। शव को पहचान के लिए राजकीय चिकित्सालय में रखवाया गया। मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस ने जिले के सभी थानों, पंजाब और हरियाणा पुलिस को सूचना भेजी तथा इस संबंध में सदर थाना के एसआई चंद्रजीत सिंह की ओर से हत्या का मामला दर्ज करवाया गया। ऐलनाबाद थाना से सूचना पाकर मृतक परिजन श्रीगंगानगर पहुंचे तथा शव की पहचान विनोद कुमार निवासी बालासर के रूप में हुई। इस पर शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स:
शव फेंके जाने का भी अंदेशा
पुलिस को अंदेशा है कि युवक की हत्या कही और की गई होगी। हत्या के बाद यहां बाईपास पर शव फेंक दिया गया। वाहन से युवक का सिर कुचल दिया गया और पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है जहां शव मिला है, वहां कोई वाहन आदि नहीं जाता यहां पुल निर्माणाधीन है, इसलिए यह सड़क सुनसान रहती है। आसपास के लोगाें से रात को वहां कोई वाहन देखे जाने के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें