फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवा मिलने पर ऋषिनगर में मेडिकल स्टोर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार शाम ऋषि नगर में धोबी घाट के पास प्रवीण मेडिकल हॉल पर छापा मारा। टीम को वहां आठ प्रकार की नशीली दवाएं मिलीं। संचालक उनका कोई रिकॉर्ड न दिखा सका। टीम ने दवाएं जब्त कर मेडिकल हॉल सील कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के ड्रग कंट्रोलर सुरेश चौधरी को सूचना मिली थी कि ऋषि नगर के प्रवीण मेडिकल हॉल में गलत तरीके से नशीली दवा बिकती हैं। टीम ने शाम को बताए गए मेडिकल हॉल पर छापा मार दिया। विभाग के अनुसार हॉल का लाइसेंस प्रवीण के नाम है। वह और उसका भाई नवीन वहां मौजूद थे। टीम ने मेडिकल हॉल की तलाशी ली और आठ प्रकार की नशीली दवाएं बरामद कीं। इन दवाओं का रिकॉर्ड मांगने पर संचालक कोई डॉक्यूमेंट पेश नहीं कर सका। विभाग के अनुसार संचालक को ऐसी दवाएं रखने का अधिकार नहीं है। टीम ने दवाएं जब्त कर मेडिकल हॉल को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम पहले दो बार इस मेडिकल हॉल पर छापा मार चुकी है। संचालक का भाई नवीन से एक बार गर्भपात संबंधी किट और दूसरी बार प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। यह मेडिकल हाल तब 40 दिन सील रहा था। बाद में विभाग ने इसकी सील खोल दी थी।
विज्ञापन


ऋषि नगर में प्रवीण मेडिकल हॉल पर छापा मारकर आठ प्रकार की नशीली दवाएं बरामद की हैं। हॉल को सील कर दिया और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
-सुरेश चौधरी, ड्रग कंट्रोलर सिविल अस्पताल, हिसार

फोटो 36, 35
आठ प्रकार की नशीली दवाएं पकड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें