सिरसा। शहर के सी ब्लॉक में स्थित एक मकान के आगे खड़ी स्कूल बस का लॉक तोड़कर चोर बैटरी चुराकर ले गए। यही नहीं चोर बस के नीचे रखी गई स्टेपनी भी चुरा ले गए। सुबह घटना बारे पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस को दी शिकायत में भीष्म मेहता ने बताया कि हिसार रोड पर बीआर ग्लोबल के नाम से स्कूल है। 28 अप्रैल की रात को बस के चालक ने स्कूल समय के बाद बस सी ब्लॉक में घर के बाहर ही खड़ी की थी। रात को चोर बस का लॉक तोड़कर बैटरी व बस के नीचे लगी स्टेपनी चुराकर ले गए। गत दिवस उन्होंने बस को देखा तो लॉक टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो बैटरी गायब थी। उन्होंने पहले आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।