फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में कार्यरत सफाई कर्मी ने रची थी लूट की साजिश, कहा जानकारी देता रहूंगा पर मेरा हिस्सा पहुंच जाना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी देता रहूंगा पर मेरा हिस्सा पहुंच जाना चाहिए
विज्ञापन

ओढां। रोड़ी में बीते चार दिन पहले एक युवक से हुई लूटपाट मामले में मुख्य आरोपी अमनदीप सिंह ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि एसबीआई बैंक में कार्यरत सफाई कर्मी गुरदेव ने उसे बैंक में रुपये निकलवाने के लिए आने वाले लोगों की जानकारी देता था। गुरदेव सिंह के कहने पर उन्होंने लूटपाट का प्लान तैयार किया । इस खुलासे के बाद पुलिस ने गुरदेव को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमनदीप के खिलाफ हरियाणा व पंजाब में हत्या, लूटपाट, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के 10 केस हैं।
वीरवार को पुलिस ने आरोपी अमनदीप को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब पुलिस को इस मामले के दो अन्य आरोपियों की तलाश है। बता दें कि रोड़ी में सोमवार को एसबीआई शाखा से पैसे निकलवाकर जा रहे युवक नरेन्द्र सैन से कुछ युवकों ने मारपीट कर 15 हजार रुपये छीन लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
अमनदीप सिंह को घटना के दूसरे दिन ही धर लिया था। पूछताछ के बाद बैंक सफाई कर्मी गुरदेव सिंह को काबू किया गया है। मामले में दो आरोपी अभी भी फरार है, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सत्यवान शर्मा, एसएचओ (रोड़ी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें