फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएलयू में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। सीडीएलयू में नौकरी पाने के चक्कर में तीन बेरोजगार ठगी का शिकार हो गए। हिसार स्थित रियान इंटरप्राइजिज के प्रबंधक अर्जुन सिंह ने बेरोजगार से दो लाख दस हजार रुपये हड़प लिए। शहर थाना पुलिस ने ठगी का शिकार युवक विजय सिंह निवासी प्रेम नगर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रेम नगर निवासी विजय सिंह ने दिसंबर 2017 को एक विज्ञापन पढ़ा जिसमें कहा गया कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों के लिए युवाओं की आवश्यकता है। इस विज्ञापन पर दिए गए नंबर पर उसने संपर्क किया। हिसार के कैमरी रोड स्थित रियान इंटरप्राइजिज ने उसे ऑफिस में आकर बात करने के लिए बुलाया। जब वह पहुंचा तो उसे कंपनी के प्रबंधक अर्जुन सिंह ने बताया कि सीडीएलयू में नौकरी पक्की लग सकती है। इसके लिए 70 हजार रुपये लगेंगे। विजय सिंह ने बताया कि झांसे में आकर उसने अपने दो भांजों की नौकरी का सौदा कर लिया। उसने एक लाख 40 हजार रुपये की अदायगी कर दी। अगले ही दिन अर्जुन सिंह का फिर से फोन आया कि सीडीएलयू में एक महिला कर्मचारी की भी आवश्यकता है। यदि उसके संपर्क में कोई हो तो बताना। इस पर उसने अपने भाई की पुत्रवधु की नौकरी के लिए भी सौदा कर लिया। इसकी एवज में अर्जुन सिंह ने उससे 70 हजार रुपये लिए। विजय सिंह का कहना है कि दो लाख 10 हजार रुपये की राशि लेने के बाद आरोपी ने न तो नौकरी लगवाई और न ही रुपये लौटाए। जब उसने पैसे का तकाजा किया तो आरोपी ने कहा कि अभी पैसे नहीं है, जब होंगे तब दे दूंगा। इस प्रकार आरोपी ने उसे नौकरी का झांसा देकर उसके साथ ठगी की। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अर्जुन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें