अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
राष्ट्रीय राज मार्ग नंबर नौ पर गांव पंजुआना के समीप एक कैंटर द्वारा साइड मारने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में तीन व्यक्ति घायल हो गए। इस संबंध में कैंटर चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है।
गांव खैरेकां निवासी सुखा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अग्रसेन कॉलोनी निवासी सिरसा विनोद कुमार के ट्रैक्टर पर बतौर ड्राइवर काम करता है। 15 फरवरी को सुबह सवा छह बजे वह अपने घर से ट्रैक्टर लेकर गांव भंगू से नरमा भरने जा रहा था। वह पंजुआना बस स्टैंड से मजदूरों को बैठाकर थोड़ी दूर ही चला था कि एक तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया जिसमें उसे व उसके साथी राजू व महेंद्र घायल हो गए। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद उसने विनोद को हादसे की जानकारी दी और उन्होंने एंबुलेंस मौके पर भेजी। इसके बाद उन्हें नागरिक अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार हुआ। उन्होंने कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने तथा हादसा करने के बारे पुलिस में शिकायत दी है।
कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर सवार समेत तीन घायल