बागपत। सहकारी चीनी मिल में शीरे के लिए जेसीबी से गड्ढा खोद रहे मजदूर पर हमला कर दिया। जेसीबी के शीशे भी तोड़ दिए। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी।
सिसाना गांव निवासी सचिन पुत्र वीरेंद्र का कहना है कि वह चीनी मिल में जेसीबी से गड्ढा खुदवाने का कार्य करा रहा था। इस बीच कुछ वहां युवक पहुंचे और गड्ढा खोदने से मना करने लगे। उन्होंने अपनी जेसीबी नहीं रोका तो जेसीबी का शीशा तोड़ दिया। हमलाकर मजदूर सुरेंद्र को भी घायल कर दिया। मजदूर के शोर मचाने पर शुगर मिल के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। इस बीच आरोपी भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। देर रात तक मामले कोई तहरीर नहीं दी।