फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कृष्ण को सौंपी डबवाली सीआईए प्रभारी की जिम्मेदारी, अजय को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए डबवाली सीआईए इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अजय कुमार को मंगलवार को स्टेट विजिलेंस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी अजय कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, एसपी भूपेंद्र सिंह ने इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार को सीआईए डबवाली का प्रभारी नियुक्त किया और आरोपी अजय कुमार को सस्पेंड कर विभागीय जांच डीएसपी आर्यन चौधरी को सौंपी दी है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते सोमवार को फरीदाबाद विजिलेंस टीम ने डबवाली सीआईए प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय कुुमार को दो लाख रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। हुड्डा सेक्टर निवासी सुक्खा सिंह ने डीजी विजिलेंस टीम को अजय कुमार के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसमें अजय कुमार द्वारा उसके पिता बलदेव सिंह को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार करने की एवज में तीन लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जिसके पश्चात एक लाख की राशि अजय कुमार ने पहले ले ली और दो लाख रुपये अनाज मंडी में लेने के लिए पहुंचा था। इसके पश्चात विजिलेंस टीम ने सीआईए डबवाली प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें