फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को रौंदने के बाद धू-धू कर जली बस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़ से सिरसा आ रही रोडवेज बस ने मंगलवार शाम साढ़े चार बजे शहर से 10 किलोमीटर दूर गांव सिकंदरपुर के निकट बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार ताजिया गांव के 20 वर्षीय विपुल की मौत हो गई। बाइक बस के नीचे फंसने के कारण बस में आग लग गई। करीब एक घंटे तक दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

हिसार रोड स्थित गांव सिकंदरपुर पुल के नीचे से बाइक सवार युवक विपुल फूलकां की तरफ जा रहा था। पुल से निकलते समय युवक बस के सामने आ गया। बस ने बाइक को रौंद दिया। सिर में चोट लगने से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक बस के नीचे फंस गई। करीब 100 मीटर दूरी तक बस बाइक को घसीटते हुए ले गई। बाइक की टंकी से पेट्रोल रिसने और रगड़ से निकली चिंगारियों के कारण आग लग गई। इसके पश्चात चालक ने बस को रोड के एक तरफ रोक दिया। बस चालक नरेंद्र कुमार ने बस से यात्रियों को नीचे उतारा। बस में करीब 20 यात्री सवार थे। हादसे में यात्रियों को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा। देखते ही देखते आग पूरी बस में फैल गई। करीब एक घंटे बाद दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन बस पूरी तरह से जल गई। सवारियों को बाद में दूसरी बस में बैठाकर सिरसा बस स्टैंड पर लाया गया।
इकलौता बेटा हुआ सड़क हादसे का शिकार
सिकंदरपुर के पास हुए सड़क हादसे में गांव ताजिया निवासी 20 वर्षीय विपुल कुमार सड़क हादसे का शिकार हो गया। विपिन मां बाप का इकलौता बेटा था और किसी काम के लिए गांव से सिरसा आया था। सड़क हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें