फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जंडवाला बिश्नोईयां में करवाई क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। नशा मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को एसपीओ हरगोबिंद ने गांव ख्योवाली व एसपीओ तरसेम ने गांव जंडवाला बिश्नोईयां में क्रिकेट की प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। इस दौरान युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों व खेलों के महत्व के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि नशे के दुष्प्रभाव का सीधा असर हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।
विज्ञापन

नशीली दवाओं का अधिक सेवन करने से शरीर के विभिन्न अंग और अंगों के साथ-साथ दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है। नशा एक समस्या है जो समाज में व्याप्त हो रही है और इसके दुष्प्रभाव व्यक्ति, परिवार और समाज को प्रभावित करते हैं। नशीली दवाओं का सेवन स्वास्थ्य, व्यक्तित्व, शिक्षा, संबंध और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
नशा एक समस्या है जिसके समाधान के लिए शिक्षा, उच्चतम स्तर की जागरूकता और सभी समुदाय की सहयोग की जरूरत होती है। नशे के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझना और स्वस्थ जीवन शैली अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उनके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी,नशा बेचने संबंध में कार्य करता है तो वे नशा से संबंधित शिकायतों के लिए नारकोटिक्स हेल्पलाइन नं 1933 पर कॉल करें।
विज्ञापन

यह पोर्टल एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के लिए ड्रग संबंधित मामलों की रिपोर्ट करने के लिए एक अनुकूल मंच प्रदान करना है। यह विशेष पोर्टल ड्रग तस्करी, अवैध बिक्री/खरीद/भंडारण/ निर्माण और नारकोटिक ड्रग्स या साइकोट्रोपिक पदार्थों की अवैध खेती सहित संबंधित मामलों के समाधान के लिए समर्पित है। प्रदान की गई जानकारी की एनसीबी अधिकारियों की ओर से तुरंत समीक्षा की जाएगी। पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। जिला पुलिस सदैव आपकी सहायता के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें