फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Om Parkash Chautala Convicted: हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला को सजा आज, निश्चिंत इनेलो ने बनाया बैठकों का शेड्यूल

Wed, 25 May 2022 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के खिलाफ सीबीआई ने वर्ष 2005 में मामला दर्ज किया था। इसके बाद 2010 में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी। उन्हें 21 मई को दोषी करार दिया गया था।  

विज्ञापन
op chautala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आय से अधिक संपत्ति के मामले में इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला को आज सजा सुनाई जाएगी। इसके बावजूद इनेलो सुप्रीमो और पार्टी कार्यकर्ता इस कदर आश्वस्त हैं कि बैठकों का दौर लगातार जारी है और सुनवाई के बाद भी बैठकें निर्धारित कर रखी हैं। कार्यकर्ताओं का दावा है कि सजा मिलेगी तब भी चौटाला को जेल नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि इनेलो सुप्रीमो पहले ही जमानत रद्द करवाकर समानांतर सजा काट चुके हैं।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की ओर से तर्क दिया जा रहा कि जेबीटी भर्ती मामले में सजा काटने के दौरान आय से अधिक संपत्ति मामले की भी सुनवाई चल रही थी। आय से अधिक संपत्ति मामले में ओपी चौटाला जमानत पर बाहर आ सकते थे, लेकिन जानबूझकर उन्होंने इसे छोड़ा और जेल काटी। अब यदि सजा होती भी है तो उस दौरान जेल में रहने की अवधि को इस मामले में समानांतर सजा मान लिया जाएगा। यानी सजा होने के बाद भी जेल जाने की आशंका कम है। 

हौसला : चौटाला ने दिल्ली जाते समय भी लीं बैठकें

सामान्य तौर पर दोषी करार देने के बाद चिंता हो जाती है कि अब क्या होगा। क्योंकि ये तो निश्चित है कि सजा तो होनी है। लेकिन इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला दोषी करार होने के बावजूद निरंतर कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और बैठकों का भी दौर जारी है। इनेलो सिरसा जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो चौटाला ने बुधवार को दिल्ली जाते समय भी अंबाला में कार्यकर्ताओं की करीब तीन जगह अलग-अलग बैठकें ली हैं। इतना ही नहीं 28, 29 और 30 मई को मेवात क्षेत्र का दौरा भी इनेलो सुप्रीमो का निर्धारित हो चुका है। शेड्यूल बन चुका है और उम्मीद है कि इन बैठकों में इनेलो सुप्रीमो शामिल होंगे।

पार्टी संगठन को लेकर इनेलो का व्यापक स्तर पर चल रहा अभियान

पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए न केवल इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला बल्कि राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला भी लगातार अभियान चलाए हुए हैं। इतना ही नहीं स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर भी शेड्यूल तैयार किया गया है। इसी के तहत अभय सिंह चौटाला आगामी 28, 29 मई को सिरसा में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इस दौरान डबवाली, ऐलनाबाद, रानियां क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें